माइनिंग एक्ट में 7 पर केस
भास्कर संवाददाता | फिरोजपुर
जिला पुलिस ने तीन अलग अलग मामलों में रेत की निकासी करवाने के आरोप में चार किसानों व रेत का अवैध धंधा करने के आरोप में तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस एक व्यक्ति को ही गिरफ्तार कर पाई है। थाना सदर के एएसआई बलवंत सिंह ने बताया कि गांव पल्ला मेघा के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक व उसका साथी पुलिस टीम को देखकर ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़ फरार हो गया। ट्रैक्टर-ट्राॅली में अवैध रेत बरामद हुई। उन्होंने बस्ती खेमकर्ण के रहने वाले जसपाल सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं एएसआई नरिंदर सिंह ने बताया कि गांव भागोंके दाना मंडी के पास नाकाबंदी कर सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली को रोकर उसकी तलाशी ली तो अवैध रेत बरामद हुई। चालक की पहचान गांव ठठा दलेर सिंह वाला के रहने वाले कुलवंत सिंह के तौर पर हुई है। तीसरे मामले में थाना ममदोट के एएसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि माइनिंग अफसर जसविंदर सिंह ने पत्र नंबर 9490 लिख कर उनको सूचित किया है कि गांव रहीमेके उताड़ का रहने वाला मेजर सिंह अपने खेत से रेत की अवैध निकासी करवाता है। वहीं एएसआई सुखपाल सिंह ने बताया उन्होंने माइनिंग अफसर के पत्र के आधार पर गांव रहीमेके के उताड़ के रहने वाले गुरमीत सिंह व उसके भाई कुलजीत सिंह पर मामला दर्ज किया है। एएसआई सतिंदरपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने माइनिंग अफसर के पत्र पर ममदोट के रहने वाले बूटा सिंह पर रेत की अवैध माइनिंग का मामला दर्ज कर लिया है।