पिस्तौल दिखा दुकानदार से Rs.80 हजार लूटे
भास्कर संवाददाता | फिरोजपुर
छावनी में इन दिनों लूटपाट की घटनाएं बढ़ती जा रही हंै। वीरवार की देर शाम अज्ञात हथियारबंद लुटेरों ने एक दुकानदार को निशाना बनाया। लुटेरे पिस्तौल के बल से दुकानदार से करीब 80 हजार रुपए की नकदी छीन कर फरार हो गए। कैंट में दुकान करने वाले विजय कुमार अपने स्कूटर पर घर की तरफ जा रहा था जब वह दुकान से कुछ देरी पर गया तो बाइक सवार तीन युवकों ने पिस्तौल के बल से उसे रोक कर उससे बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। उसने थाना कैंट में शिकायत दर्ज करवा दी है। थाना कैंट प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि उनको इस संबंध में शिकायत आई है जल्द ही लुटेरों की पहचान कर उन्हें काबू कर लेंगे।
शैलर की दीवार तोड़कर चावल की बोरियां चोरी
फिरोजपुर |गांव वलूर में अज्ञात चोर एक शैलर से हजारों रुपए का धान चोरी करके ले गए। थाना कुल्लगढ़ी पुलिस को गांव शेरखा वाला के रहने वाले हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह मोगा फूड प्राइवेट लिमिटेड सादे हासम का डायरेक्टर है। उन्हें शैलर के कर्मचारी जगदेव सिंह ने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति दीवार तोड़कर वहां के 93 कट्टे बासमती चावल के चोरी करके ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।