कार की चपेट में आकर बाइक चालक की मौत
फिरोजपुर |गांव मोहन के हिठाड़ के बस अड्डा के पास कार की चपेट में आकर बाइक चालक की मौत हो गई। थाना गुरु हर सहाए पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव गट्टी मस्ता के रहने वाले गुरदेव सिंह ने बताया वह तथा बलविंदर सिंह बाइक पर सवार होकर अपने गांव में आ रहा था जब वह गांव मोहनके हिठाड़ के बस अड्डा के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार आ रही कार ने उनको टक्कर मार दी जिसके कारण वे दोनों गंभीर तौर पर घायल हो गए घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया जहां इलाज के दौरान बलविंदर सिंह की मौत हो गई जबकि उसका इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है । हवलदार दर्शन सिंह ने बताया कि उन्होंने घायल के बयानों के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोज शुरु कर दी है।