लड़कियों को कानूनी हकों के लिए किया जागरूक
फिरोजपुर|कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के चेयरमैन कम जिला सेशन जज एसके अग्रवाल और सचिव कम सीजीएम बलजिंद्र सिंह के नेतृत्व में देव समाज कालेज फॉर वुमेन में कानूनी साक्षरता सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा संबंधी चलाई जा रही स्कीमों के साथ-साथ मुफ्त कानूनी सेवाओं के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी के साथ उनको कानूनी हकों के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा चाइल्ड लेबर, बाल विवाह, और महिलाओं को पेश आ रही सामाजिक बुराइयों की जानकारी दी गई। लेक्चरर नरिंद्र सिंह ने मदर टेरेसा के जीवन के बारे में जानकारी दी। बलजिंद्र सिंह ने कहा कि जो लोग कोर्ट में केस करने में असमर्थ होते हैं वे अपने केस की सुनवाई के लिए मिडिएशन सेंटर में अपनी अर्जी दे सकते हैं और आपसी राजीनामे कर अपना झगड़े को समाप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव अर्शदीप रंधावा ने कानूनी हकों के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर रिटेनर हरजीत सिंह, पंकज रामपाल, नवदीप सिंह, और स्कूल के चेयरमैन हरजीत सिंह व स्कूल के प्रिंसिपल पिंकी नरूला मौजूद थे। (रवि कुमार)