गुरु गोबिंद सिंह जी के बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया
फिरोजपुर |एचएमडीएवी पब्लिक स्कूल में वैशाखी और डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती बहुत ही धूमधाम के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रिंसिपल रेनू शर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने इतिहास और बैसाखी के महत्व के बारे मे जानकारी देना था। उन्होंने इस दिन के महत्व के बारे में बताया खासकर गुरु गोबिंद सिंह जी की कुरबानियों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को गुरु गोबिंद सिंह जी के बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जीवन के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया कि कैसे उन्होंने देश का संविधान लिखने में योगदान दिया। उसके बाद हाउस अध्यापिका सपना व नीरू नरूला ने द्वारा स्पीच दी गई तथा विद्यार्थियों से सवाल पूछे गए। आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने फोक संगीत गाया। (नरेश)