पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डाॅ. अंबेडकर का 127वां जन्मदिवस मनाया

डाॅ. अंबेडकर का 127वां जन्मदिवस मनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल महिमा में प्रिंसिपल जगदीप पाल सिंह के योग्य नेतृत्व में डाॅ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस पर भाषण प्रतियोगिता और सेमिनार का आयोजन किया गया।

मंच संचालन लेक्चरर सुखजिन्दर सिंह की तरफ से किया गया। मुख्य मेहमान और विशेष वक्त ओम प्रकाश स्टेट अवार्डी पूर्व हेड टीचर और विशेष मेहमान अनिल आदम पंजाबी के साहित्यकार भी पहुंचे। 6वीं से 8वीं तक और 9वीं से 12वीं तक भाषण प्रतियोगिता में 32 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रिंसिपल जगदीप पाल सिंह ने बताया कि बाबा साहेब का जन्म 14 अप्रैल 1891 को माता भीमा बाई की कोख से हुआ जो कि 14 बहन- भाई थे। डाॅ. भीमराव सबसे छोटे थे जिन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में राजनैतिक मुकाम हासिल करके अपना नाम बनाया और भारत का महत्वपूर्ण अंग संविधान लिखा। मुख्य मेहमान ने बाबा डा. भीम राव की जीवनी को समर्पित जहां एक किताब का विमोचन किया, वहीं बाबा जी की के बचपन से ले कर उच्च शिक्षा तक रोशनी डाली। प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए रुपिन्दर कपूर, अमरजीत सिंह, जगरूप सिंह, ब्रिजभूषण शर्मा, अजय शर्मा ने महत्वपूर्ण रोल अदा किया। इस मौके पहली, दूसरी और तीसरी पोजिशन हासिल करने वाले विद्यार्थियों रमनदीप कौर, अर्शदीप कौर, सिमरन, गुरतेज सिंह, प्रदीप कौर और अनमोलदीप सिंह को सर्टिफिकेट और किताबें दे कर सम्मानित किया गया।(नरेश कुमार)

मलोट के स्कूल में सलाद बनाओ प्रतियोगिता हुई

सीजीएम इंटरनेशनल स्कूल मोहलां में प्रिंसीपल ठाकुर नगेंदर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैसाखी के त्योहार व डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती मौके सलाद बनाओ प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें रेड हाउस पहले स्थान पर रहा। प्रिंसिपल श्री ठाकुर ने बैसाखी और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी दी। चेयरमैन सतपाल मोहलां ने प्रिंसिपल और अध्यापकों का इस प्रोग्राम को करवाने के लिए धन्यवाद किया और बच्चों को गुरुओं द्वारा दीं गई शिक्षा पर चलने के लिए प्रेरित किया। समारोह में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी मेंबर नवजीत मोहलां, जगतार बराड़ नगर काउंसलर मलोट, राज कुमार और स्कूल स्टाफ मेंबर कुलदीप कौर, शिखा, नेहचलप्रीत कौर, अमनदीप कौर, हिना, प्रीति, गगनदीप कौर, शरनजोत कौर, नवनीत कौर आदि शामिल थे। इस के बाद हैड ब्वाय सरताज सिंह और रमणीक कौर को हैड गर्ल्स को चुना गया।(जसपाल मान)

प्रिंसिपल जगदीप पाल डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए।

आदि धर्म समाज और विभिन्न संगठन अंबेडकर जयंती पर बाइक रैली निकालेंगे
फिरोजपुर |आदि धर्म समाज और दलित समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा भीम राव अंबेडकर के जन्म दिवस पर बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। आदि धर्म समाज के अध्यक्ष शाम लाल ने बताया कि बाबा भीमराव अंबेडकर जी की 127वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशाल बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पांच विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद होंगे। इसी कड़ी के चलते शुक्रवार को डीसी रामवीर सिंह को ज्ञापन सौंप उनको फूलों के गुलदस्ते भेंट किए। उन्होंने बताया कि बाइक रैली शनिवार सुबह 10 बजे शुरु न्यू वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर छावनी व शहर के बाजारों से होते हुए 2 बजे वापस मंदिर आकर समाप्त की जाएगी। इस अवसर पर मुकेश कुमार, सिकंदर सहोता, कालू, सूरज के अलावा पांचों संगठनों को सदस्य मौजूद थे। (रवि कुमार)

सीजीएम स्कूल में स्कूल स्टाफ के साथ बैसाखी मनाते हुए।

खबरें और भी हैं...