15 को पटियाला में हल्ला बोल रैली की तैयारी को लेकर की बैठक
गुरु हर सहाए |साझा अध्यापक मोर्चा पंजाब की और से 15 अप्रैल को पटियाला में की जा रही हल्ला बोल रैली की तैयारियों के लिए ब्लाक 1 और ब्लाक 2 के अध्यापकों ने मीटिंग प्रदेश के कन्वीनर दीदार सिंह मुदकी की अध्यक्षता में की गई। इसमें रैली की तैयारियों को लेकर अध्यापकों की कमेटी बनाई गई। जिस में साझा अध्यापक मोर्चा के प्रदेश मेंबर नवीन, फिरोजपुर के कन्वीनर बलजिंदर सिंह भुट्टो, मलकीत सिंह, राजीव हांडा, नीरज यादव ब्लाक 1 की कमेटी जनक राज, दीपक, वरयाम, रमा, कुलविंदर सिंह, दिनेश और ब्लाक 2 की कमेटी मेंबर नरेश कुमार, अमित, जगदेव सिंह, गुरविंदर, संजीव, सीमा शर्मा की कमेटी बनाई गई।(राजू)
साझा अध्यापक मोर्चा के सदस्य पोस्टर जारी करते हुए।