पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुधीर कुमार ने बेस्ट एथलीट की ट्राॅफी जीती

सुधीर कुमार ने बेस्ट एथलीट की ट्राॅफी जीती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | फिरोजपुर

महाराजा रणजीत सिंह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की वार्षिक एथलेटिक्स मीट में शहीद भगत सिंह स्टेट टेक्निकल कैंपस के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड मेडल, तीन सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त करके संस्था का नाम रोशन किया। संस्था के खिलाड़ी सुधीर कुमार सिंह ने बेस्ट एथलीट का खिताब हासिल किया। संस्था के खेल विभाग के प्रमुख डा. वीएस भुल्लर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बाबा बंदा सिंह बहादुर कालेज आफ इंजी. . और टेक्नोलॉजी फतेहगढ़ साहिब में आयोजित यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स मीट के अलग अलग इवेंट्स में संस्था के खिलाड़ियों की तरफ से बढ़िया प्रदर्शन करते हुए सुधीर कुमार ने 100 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल और 200 मीटर में सिल्वर मेडल, श्रीराम यादव ने 800 मीटर में सिल्वर और 1500 मीटर में ब्रांज मेडल, डिस्कस थ्रो लड़कियों में तस्वीर कौर ने गोल्ड मेडल और भारती ने सिल्वर मेडल लड़कों में यशवंत ने ब्रांज मेडल, लम्बी छलांग में राहुल ने गोल्ड और रिले रेस 4, 400 मीटर में अजीत कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह, राहुल कौंडल, सागर सिंह ने ब्रांज मेडल हासिल किए। संस्था के प्रमुख डा. टीएस सिधु ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और खेल विभाग प्रमुख डा. वीएस भुल्लर डीन स्पोर्ट्स एंड कल्चरल अफेयर्स तेजपाल वर्मा और विजेताआें को इस प्राप्ति के लिए मुबारकबाद दी। मौके पर असिस्टेंट प्रो. नवदीप कौर और मुकेश उपस्थित थे।(नरेश कुमार)

खेल
यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स मीट में एसबीएस कैंपस ने 12 मेडल हासिल किए
विजेता खिलाड़ियों के साथ अध्यापक।

खबरें और भी हैं...