पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीआरएम ऑफिस में कर्मचारी पैसे एकत्र कर कैंपर से पानी पीने को मजबूर

डीआरएम ऑफिस में कर्मचारी पैसे एकत्र कर कैंपर से पानी पीने को मजबूर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | फिरोजपुर

फिरोजपुर में केंद्र के सबसे बड़े रेलवे मंडल कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों को पीने के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था न होने के चलते उनको आपस में पैसे कंट्रीब्यूट कर पानी के कैंपर लेने पड़ रहे हैं। कार्यालय में लगे वाटर कूलर में बिना आरओ के पानी ठंडा कर कर्मचारियों को बीमारियां बांटी जा रही हैं।

मंडल कार्यालय में नाम न छापने की शर्त पर कर्मियों ने बताया कि बीते काफी लंबे समय से वह अपने विभाग के साथियों से पैसे एकत्रित कर पानी के कैंपर ले रहें हैं। कार्यालय में लगे वाटर कूलर का पानी पीने योग्य नहीं है जिसके चलते उन्हें बीमार होने का खतरा है। उन्होंने कहा कि कार्यालय में पानी का ठंडा करने के लिए वाटर कूलर तो लगवाए गए है मगर आरओ की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के कहने के बाद उन्होंने यह पानी छोड़ा है।

कहा-अधिकारियों के कमरों में आरओ या पीते हैं बोतलबंद पानी : कर्मियों का कहना था कि डीआरएम कार्यालय में अधिकारियों ने अपने सभी कमरों में या तो आरओ लगवाए हैं या व बोतल बंद पानी पीते हैं मगर विभागों के कमरों में काम कर रहे कर्मियों के लिए स्वच्छ पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती है। मंडल कार्यालय अधिकारियों का विभागीय कर्मियों के स्वास्थ्य को लेकर अनदेखी की जा रही है। वहीं डीआरएम कार्यालय में कैंपर सप्लाई करने वाले ठेकेदार ने बताया कि उसकी ओर से प्रतिदिन डीआरएम कार्यालय में कैंपरों की सप्लाई की जा रही है जिसके पैसे वे आपस में एकत्रित कर उसे देते हैं।

परेशानी

कर्मियों के लिए आरओ के पानी की व्यवस्था नहीं, एडीआरएम ने कहा जल्द लगाया जाएगा इंडस्ट्रियल आरओ सिस्टम

मंडल कार्यालय के एक विभाग में पीने के पानी के पड़े कैंपर ।

मंडल कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर बिना आरओ के लगा वाटर कूलर।

इंडस्ट्रियल आरओ सैंक्शन हो चुका है : एडीआरएम

डीआरएम कार्यालय में आरओ न होने की बात पूछे जाने पर एडीआरएम नरेश वर्मा ने बताया कि कार्यालय में बहुत जल्द इंडस्ट्रियल आरओ लगाया जाना है जोकि सैंक्शन हो चुका है। बाकी मौजूदा हाल में वाटर कूलर पर आरओ न होने की बात उनके ध्यान में नहीं है वह इस चेक करवाएंगे व व्यवस्था करेंगे।

खबरें और भी हैं...