पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नूरपूर सेठां गांव के सरकारी स्कूल के 10वीं के 48 विद्यार्थियों में से मात्र एक हुआ पास

नूरपूर सेठां गांव के सरकारी स्कूल के 10वीं के 48 विद्यार्थियों में से मात्र एक हुआ पास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब शिक्षा विभाग की ओर से बीते दिनों जारी किए गए दसवीं के परीक्षा परिणाम में जिले के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नूरपूर सेठां का परीक्षा परिणाम पूरे जिले में सबसे कम 2.08 प्रतिशत रहा है। दसवीं की परीक्षा में 48 विद्यार्थियों बैठे जिसमें से केवल 1 ही पास हुआ है 22 की रिअपीयर आई है बाकी 26 फेल हुए हैं।

शिक्षा विभाग की ओर से घोषित परीक्षा परिणाम में जिला 52.33 प्रतिशत के साथ राज्य में 21 वें स्थान पर रहा है वहीं जिले में केवल 5 ही छात्राएं मैरिट पाने में सफल हो पाई हैं। जिले के सबसे कम परीक्षा परिणाम प्रतिशत पर रहने वाले स्कूल में जब कारण जानने की कोशिश की गई तो विद्यार्थी पढ़ाई नहीं करते अध्यापकों ने यह कहकर पल्ला झाड़ दिया। वहीं नए सेशन 2018-19 में नए दाखिला लेकर आए 36 बच्चों में से कुछ बच्चों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अध्यापक तो पढ़ाई करवाते हैं मगर गांव के विद्यार्थी पढ़ाई ही नहीं करते जिस कारण फेल हुए हैं। गौरतलब है कि स्कूल में स्टाफ भी पूरा है।

कम रिजल्ट का ठीकरा पेरेंट्स के सिर पर फोड़ा

प्रिंसिपल अरविंद्र सिंह से फोन पर स्कूल का दसवीं में परिणाम प्रतिशत कम आने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने स्कूल में 1 दिसंबर को ही ज्वाइन किया है। गांव के स्कूल में आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों के बच्चे पढ़ने आते हैं जिन्हें जितना स्कूल में पढ़ाया जाता है वह उतना ही पढ़ते हैं। माता-पिता की ओर से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिल पाता वह बच्चों को पढ़ाई नहीं करवा पाते जिसके चलते परिणाम प्रतिशत कम रहा है।

नूरपूर सेठां का सरकारी स्कूल जहां स्टाफ पूरा पर परिणाम निराशाजनक रहा।

न प्रिंसिपल स्कूल में मिले न जिसे चार्ज दिया वह

नूरपूर सेठां स्कूल में पहुंचकर प्रिंसिपल से मिलना चाहा तो वह कार्यालय में नहीं थे फोन पर बात हुई तो उन्होंने बताया कि वे बच्चों की छात्रवृत्ति के कार्य को लेकर बैंक में आए हैं उनकी गैरमौजूदगी में गुरप्रीत सिंह को चार्ज दिया गया है। जब उनसे मिलना चाहा तो पता चला कि वह भी स्कूल में नहीं है। प्रिंसिपल को बताया गया तो उन्होंने रजिस्टर चेक करने को कहा तो देखा कि वह किसी जरूरी कार्य की बात लिखकर किसी अन्य मैडम की ड्यूटी लगाकर चले गए हैं। इस स्थिति में विद्यार्थियों की पढ़ाई कैसी होगी सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

सरकारी हाई स्कूल खुंदरगट्‌टी में 15 विद्यार्थियों में से 3 पास हुए। परिणाम रहा 20 प्रतिशत

सरकारी हाई स्कूल गट्‌टी राजो के में 99 विद्यार्थियों में से 17 पास हुए। परिणाम रहा 17.17 प्रतिशत

सरकारी हाई स्कूल बस्ती निजामदीन में 18 विद्यार्थियों में से 1 पास हुआ। परिणाम रहा 5.56 प्रतिशत

सरकारी हाई स्कूल दुलची के में 17 विद्यार्थियों में से 2 पास हुए। परिणाम रहा 11.76 प्रतिशत

सरकारी हाई स्कूल लल्ले में 11 विद्यार्थियों में से 2 पास हुए। परिणाम रहा 18.18 प्रतिशत

सरकारी हाई स्कूल रहीमे के उताड़ में 50 विद्यार्थियों में से 8 पास हुए। परिणाम रहा 16 प्रतिशत

सरकारी हाई स्कूल रोहन के हिताड़ में 29 विद्यार्थियों में से 6 पास हुए। परिणाम रहा 20.69 प्रतिशत

सरकारी हाई स्कूल सराफ अली शाह अत खाना में 30 विद्यार्थियों में से 4 पास हुए। परिणाम रहा 13.33 प्रतिशत

सरकारी हाई स्कूल शाह अबू बकर में 30 विद्यार्थियों में से 7 पास हुए। परिणाम रहा 23.33 प्रतिशत

सरकारी हाई स्कूल शीहां पारी में 16 विद्यार्थियों में से 1 पास हुआ। परिणाम रहा 6.25 प्रतिशत

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रटोल रोही में 41 विद्यार्थियों में से 9 पास हुए। परिणाम रहा 21.95 प्रतिशत

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रटोल रोही में तलवंडी जल्ले खां 87 विद्यार्थियों में से 15 पास हुए। परिणाम रहा 17.24 प्रतिशत

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ममदोट में 67 विद्यार्थियों में से 12 पास हुए। परिणाम रहा 17.91 प्रतिशत

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नूरपूर सेठां में 48 विद्यार्थियों में से 1 पास हुए। परिणाम रहा 2.08 प्रतिशत

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लक्खा हाजी में 70 विद्यार्थियों में से 7 पास हुए। परिणाम रहा 10 प्रतिशत

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तलवंडी भाई में 67 विद्यार्थियों में से 13 पास हुए। परिणाम रहा 19.40 प्रतिशत

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हजारा सिंह वाला में 66 विद्यार्थियों में से 7 पास हुए। परिणाम रहा 10.61 प्रतिशत

जे एम सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जीरा में 67 विद्यार्थियों में से 13 पास हुए। परिणाम रहा 19.40 प्रतिशत

शहीद गुरदास राम मेमोरियल सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल जीरा में 115 विद्यार्थियों में से 27 पास हुए। परिणाम रहा 23.48 प्रतिशत।

जिले के अन्य 19 स्कूल जिनमें कम रहा परिणाम

खबरें और भी हैं...