भास्कर संवाददाता | फिरोजपुर
गांव गुदड़ ढंडी के पास कार ने बाइक चालकों को टक्कर मार दी जिसके कारण एक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर तौर पर घायल हो गए। गांव रठोड़ा के रहने वाले सुबेग सिंह ने बताया कि वह अपने बाइक पर राकेश कुमार बिठा कर व दूसरे बाइक पर जोगिंदर सिंह व बलविंदर सिंह कहीं जा रहे थे जब वह गांव गुदड़ ढंडी के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार आ रही कार ने बलविंदर सिंह के बाइक को टक्कर मार दी जिसके कारण बलविंदर सिंह के बाइक की उनके बाइक से टक्कर हो गई। इससे जोगिंदर सिंह की मौत हो गई जबकि बलविंदर सिंह व राकेश कुमार गंभीर तौर पर घायल हो गए। जिनका इलाज फरीदकोट मेडिकल कालेज में चल रहा है। थाना लखोंके बहराम के एएसआई गुरदियाल सिंह ने बताया कि उन्होंने शिकायत के आधार पर गांव फतिहपुर मनीया के रहने वाले कार चालक कर्मजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।