फिरोजपुर|थाना तलवंडी भाई पुलिस को गांव कोहाला के रहने वाले कश्मीर सिंह ने बताया कि कुछ लोगों से उसका जमीन विवाद चल रहा था जिसके कारण आरोपी उसकी कोठी का ताला तोड़कर घरेलू सामान ट्रैक्टर-ट्राॅली में लोड कर वहां से ले गए। उन्होंने अपनी शिकायत थाना तलवंडी भाई में कर दी है। एएसआई लखवीर सिंह ने बताया उन्होंने गांव हुकूमत सिंह वाला के रहने वाले रोशन, छिंदर, गांव साधू वाला के रहने वाले जसवंत सिंह व बचन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।