जिला सेहत सोसायटी की मासिक मीटिंग उपायुक्त रामवीर की अध्यक्षता में हुई, जिसमें जिला उपायुक्त की तरफ से मीजल रुबेला टीकाकरण के अलावा जिला सेहत सोसायटी के विभिन्न प्रोजेक्टों व योजनाओं का रिव्यू किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला उपायुक्त डाॅ. रिचा, सिविल सर्जन डाॅ. गुरमिंद्र सिंह भी उपस्थित थे।
मीटिंग में डिप्टी कमिश्नर की तरफ से जिला सेहत विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि खसरा और रुबेला की बीमारी की रोकथाम के लिए सरकार की तरफ से लगाए जा रहे एम.आर टीकाकरण संबंधी अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए और इस सम्बन्धित जिला शिक्षा विभाग का भी सहयोग लिया जाए जिससे इस मुहिम को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके। उन्होंने शिक्षा संस्थाओं के मुखियाओं को इस मुहिम में अपना पूर्ण सहयोग देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि समूह एसडीएम और एसएमओ टीकाकरण मुहिम की निगरानी करेंगे और उनको इस सम्बन्धित रोजाना ही रिपोर्ट करेंगे।
अभियान में लोगों का सहयोग लेने की अपील : उन्होंने सेहत विभाग के अधिकारियों को टीकाकरण की मुहिम को सफल बनाने के लिए पंचायतों, बच्चों के माता -पिता समेत समूह विभागों और सभी वर्गों का सहयोग लेने के लिए कहा। उन्होंने बताया 9महीने से ले कर 15 साल के सभी बच्चों को यह टीका लगाना बहुत जरूरी है। उनकी तरफ से सेहत विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए गए कि जिला फिरोजपुर के सभी सरकारी स्कूलों, प्राईवेट स्कूलों, आंगनबाड़ी सेंटर, मान्यता प्राप्त स्कूल, क्रैच और घरों में रह रहे 9महीने से 15 साल तक के सभी बच्चों को यह टीका जरूर लगाया जाए।उनकी तरफ से मीटिंग में पंजाब सरकार की तरफ से सरकारी अस्पतालों में रोगियों को सरकार की हिदायतों अनुसार मानक सेहत सेवाएं मुहैया करवाने बारे भी विचार चर्चा की गई। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना, स्कूल सेहत, राष्ट्रीय रुरल हैल्थ मिशन, नेशनल वैक्टर बोर्न डिजीज समेत सरकार की विभिन्न सेहत योजनाओं सम्बन्धित भी सेहत विभाग के अधिकारियों से जानकारी हासिल की।
इस मौके पर एसडीएम हरजीत सिंह संधू, एसडीएम (जीरा) अमित गुप्ता, सहायक कमिश्नर रणजीत सिंह, सहायक कमिश्नर (शिकायतें) केशव गोयल, डीईओ एलिमेंट्री प्रदीप शर्मा, जिला टीकाकरण अधिकारी मीनाक्षी ढींगरा, सीनियर मेडिकल अधिकारी डाॅ. प्रदीप अग्रवाल, डिप्टी डीईओ प्रगट बराड़, डाॅ. हरीश कटारिया ,डाॅ. संदीप गिल, डाॅ. रमेश और डा. राज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। (नरेश कुमार)
जिला सेहत सोसायटी की मासिक मीटिंग में विभिन्न योजनाओं पर चर्चा करते हुए उपायुक्त रामवीर और अन्य प्रशासनिक अधिकारी।