पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नशा करने वालों के इलाज के लिए ओट सेंटर शुरू

नशा करने वालों के इलाज के लिए ओट सेंटर शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब सरकार सेहत व परिवार भलाई विभाग के आदेशानुसार नशा करने वाले व्यक्तियों के इलाज करने के लिए मक्खू गेट फिरोजपुर शहर में ओट सेंटर खोला गया है। सिविल सर्जन डाॅ. गुरमिन्दर सिंह ने बताया कि ओट सेंटर में नशा छोड़ने सम्बन्धित मुफ्त दवा दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि मरीज को अपनी दवा शुरू करवाने के लिए अपने नजदीक के सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में जाना पड़ेगा और पहले 3 या 4 दिन सिविल अस्पताल में मनोचिकित्सक और माहिर डाक्टर को मिलना पड़ेगा। इसके बाद ओट क्लीनिक में आकर रजिस्ट्रेशन करवाने और उसके बाद सेंटर में काउंसलर को मिलकर डाक्टर के पास जाने उपरांत मरीज के पेशाब का टेस्ट किया जाएगा। यदि अफीम या हेरोइन पॉजिटिव आता है तो ही मरीज की दवा शुरू की जाएगी।

जानकारी ऑनलाइन होगी

मरीज की सारी जानकारी ऑनलाइन होगी और मरीज पंजाब के किसी भी ओट क्लीनिक में जाकर अपना यूआईडी नंबर बताकर दवा ले सकता है। मरीज की पहचान गुप्त रखी जाएगी। यह क्लीनिक प्रतिदिन प्रातःकाल 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुला रहेगा और छुट्टी वाले दिन व रविवार को प्रातःकाल 10 बजे से 1 बजे तक खुलेगा। जो मरीज दवा सेंटर से बाहर लेकर जाने या गलत तरीके के साथ दवा का इस्तेमाल करने की कोशिश करेगा, उस मरीज की दवा बंद हो सकती है और उस पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। इस अवसर पर डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डाॅ. रेनू सिंगला, मेडिकल अफ़सर डाॅ. अमरिन्दर सिंह, मैनेजर राजबीर काउंसलर जसविंदर सिंह, विकास कालड़ा, करणजीत सिंह, रोशन और गगन ग्राउंड स्तर के ट्रेनर भी उपस्थित थे।(नरेश कुमार)

नशामुक्ति

सेंटर में नशा करने वाले मरीजों का इलाज होगा निशुल्क, दवा भी मुफ्त दी जाएगी : डॉ. गुरमिंद्र सिंह

ओट सेंटर खेलने के अवसर पर मौजूद डाॅ: गुरमिन्दर सिंह व अन्य।

मुक्तसर में भी ओट क्लीनिक का उद्घाटन

मुक्तसर |जिला स्वास्थ्य विभाग मुक्तसर द्वारा सिविल अस्पताल मुक्तसर व रिहेबलिटेशन सेंटर थेहड़ी में ओट क्लीनिकों की शुरूआत की गई है। सिविल अस्पताल मुक्तसर में नशा मुक्ति केन्द्र में ओट सेंटर का उद्घाटन करने के बाद सिविल सर्जन डॉ. सुखपाल सिंह ने बताया कि आउट पेशेंट अपियड एसिसटेड क्लीनिकों में नशे की आदत वाले व्यक्तियों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ डॉक्टरों द्वारा अपनी उपस्थिति में रोजाना नि:शुल्क दवाई दी जाया करेगी। मौके पर डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. सतीश गोयल, सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. सुमन वधावन, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल जिंदल, गुरतेज सिंह, डॉ. गुरिंदर कौर, डॉ. बलजीत कौर, डॉ. वरुण वर्मा, गुरिंदरजीत कौर, लखवीर कौर आदि उपस्थित थे। (कुलदीप रिणी)

खबरें और भी हैं...