पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले में लंबित पड़े विकास कार्य जल्द करें पूरे : डीसी

जिले में लंबित पड़े विकास कार्य जल्द करें पूरे : डीसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | फिरोजपुर

जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में वीरवार को उपायुक्त रामवीर ने विभागीय कार्यों की समीक्षा व विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से मासिक बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कार्यों व विभागों की ओर से समय-समय पर दी जा रही सेवाओं का रिव्यू लिया।उपायुक्त ने माल विभाग के कार्यों का जायजा लेते हुए जमीनों की जमाबंदियां, इंतकाल, निशानदेही व अन्य कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की वहीं उन्हें लंबित पड़े कार्यों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने अधिकारियों को कहा कि पंजाब सरकार की ओर से लोगों को सेवा का अधिकार के तहत मांगी गई सूचनाएं तय समय में मुहैया करवाई जाए। वहीं उन्होंने माल विभाग के अधिकारियों को कार्य के दौरान आने वाली समस्याएं सुनी व सुझाव भी लिए। जिला स्तरीय विकास कमेटी की बैठक लेते हुए उपायुक्त ने लिंक सड़कों की मरम्मत, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, पेंशन योजना, आशीर्वाद स्कीम, डक फीड, मिड डे मील व रूरल सेनिटेशन से संबंधित विभिन्न कार्यों संबंधी जानकारी हासिल की व अधिकारियों को जिले में चल रहे विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने व पूरे हो चुके कार्यो के प्रयोग सर्टिफिकेट जल्द जमा करवाने की हिदायत दी । इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त रिचा, एसडीएम हरजीत सिंह संधु, एसडीएम जीरा अमित गुप्ता, सहायक कमिश्नर रणजीत सिंह, सहायक कमिश्नर केशव गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...