फिरोजपुर |आल पंजाब आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की राज्य समिति के फैसले अनुसार राज्य के सभी कांग्रेसी मंत्रियों के घर के आगे चल रही भूख हड़ताल को मुख्यमंत्री के साथ यूनियन की बैठक का विश्वास दिलाने के बाद चौथे दिन खत्म कर दिया गया। ब्लाक घल्लखुर्द की प्रधान राज कौर ओर ब्लाक गुरुहर सहाए की प्रधान ने कहा कि जत्थेबंदी की तरफ से पिछले करीब 4 महीनों से राज्य प्रधान हरगोबिन्द कौर के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ संघर्ष चलाया हुआ था। माैके पर ब्लाक प्रधान राज कौर, परमिंद्र कौर, गुरमीत कौर, ब्लाक प्रधान कुलजीत कौर, शीला रानी जिला प्रधान, प्रैस सचिव जसवीर कौर, भरपूर कौर, पूजा, बलजीत कौर, रुपिंद्र कौर, रविंद्र कौर, कांता, अंग्रेज कौर, भगवान देवी, कुलबीर कौर, सुखवंत कौर, जसवीर कौर, पलविंद्र कौर तथा प्रकाश कौर मौजूद थीं। (नरेश कुमार)