पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 23 की हड़ताल को कामयाब करने के लिए की गेट रैली

23 की हड़ताल को कामयाब करने के लिए की गेट रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब रोडवेज की साझी एक्शन कमेटी की ओर से राज्य जनरल सचिव सुखपाल सिंह की अगुवाई में पंजाब रोडवेज आफिस के बाहर गेट रैली की गई व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कहा कि कैप्टन सरकार को लगभग एक वर्ष से ज्यादा समय हो गया है और यह सरकार हर क्षेत्र में बुरी तरह से फेल साबित हुई है। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले वादा किया था कि सरकार बनते ही ठेकेदारी सिस्टम बंद कर नई ट्रांसपोर्ट नीति लागू की जाएगी परंतु यह भी बादल सरकार की तरह नई भर्ती ठेके पर ही कर रही है। डीए की किश्तें जारी नहीं की जा रही, पे कमीशन की रिपोर्ट के बारे में भी कुछ नहीं कहा जा रहा ओर न ही नई बसें डाली जा रही है वर्ष 1990 वाली ट्रांसपोर्ट नीति बहाल की जाए, किलोमीटर स्कीम वाली बसें बंद की जाए क्योंकि यह रोडवेज को फायदा नहीं दे रही। इसके अलावा 23 मई को की जाने वाली हड़ताल के बारे में भी विचार किया गया। इस अवसर पर अंग्रेज सिंह रेशम सिंह, गुरदर्शन सिंह, गुरजीत सिंह, दविंद्र सिंह, प्रगट सिंह, संत राम, रविंद्र सिंह के अलावा और भी उपस्थित थे। (एसी चावला)

गेट रैली करते हुए पंजाब रोडवेज की साझी एक्शन कमेटी के सदस्य।

खबरें और भी हैं...