फिरोजपुर| मैरीटोरियस स्कूल के बाहरवीं कक्षा के विद्यार्थियों का टूर हुसैनीवाला बार्डर के लिए रवाना हुआ। बॉर्डर पर आयोजित रिट्रीट सेरेमनी के साथ ही विद्यार्थियों को शहीद स्मारक पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की समाधियों के दर्शन करवाए गए जहां विद्यार्थियों ने शहीदों को प्रणाम किया। इसके बाद सांय को विद्यार्थी वापस स्कूल पहुंचे। बाहरवीं कक्षा के विद्यार्थियों के सेशन का यह पहला टूर था।