पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुराने विवाद के चलते सरपंच ने युवक को पीटा

पुराने विवाद के चलते सरपंच ने युवक को पीटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर | गांव मधरे फाटक के पास पुरानी रंजिश के चलते गांव झूगे हजारा सिंह वाला के सरपंच ने अपने साथियों सहित एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया घायल अवस्था में युवक को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में लेकर जाया गया जहां पर उसका अभी भी इलाज चल रहा है। गांव झूगे हजारा के रहने वाले मुखत्यार सिंह ने बताया गांव के सरपंच के साथ उसका पुराना विवाद चल रहा था। इसी के चलते सरपंच ने अपने चार साथियों की मदद से उसके बेटे प्रकाश सिंह पर हमला कर उसे घायल कर दिया, जिसका इलाज फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में चल रहा है। एएसआई दर्शन लाल ने बताया उन्होंने शिकायत के आधार पर गांव झूगे हजारा सिंह वाला के रहने वाले सुखदेव सिंह व उसके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...