भास्कर संवाददाता | फिरोजपुर
फिरोजपुर शहर के कुंडे रोड पर करीब सवा तीन एकड़ में बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम फिर शुरू करवा दिया गया है और इस प्रोजेक्ट के लिए पंजाब सरकार से 1 करोड़ 74 लाख रुपए की ओर राशि लाई गई है। शहरी विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के चल रहे काम का जायजा लेने के बाद बताया कि 14 करोड़ 98 लाख रुपए की राशि के साथ बनाए जा रहे इस ट्रीटमेंट प्लांट के साथ पूरे शहर के वाटर को ट्रीट करके खेती की सिंचाई के लिए इस्तेमाल करा जाएगा। पहले सारे शहर के सीवरेज का पानी सीधा दरिया सतलुज में पड़ता था, जिसके कारण वातावरण सम्बन्धित कई तरह की मुश्किलों पेश आती थीं।
प्रोजेक्ट के लिए पंजाब सरकार से 1 करोड़ 74 लाख रुपए की राशि जारी, विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने लिया कुंडे रोड पर प्लांट का जायजा
ट्रीटमेंट प्लांट का ज्याजा लेते विधायक परमिंदर सिंह पिंकी।
31 अक्टूबर 2018 तक पूरा
हो जाएगा प्लांट
यह ट्रीटमेंट प्लांट 31 अक्टूबर 2018 तक मुकम्मल हो जाएगा और कंपनी 5 साल तक इस प्लांट की देखरेख करेगी और इसको चलाएगी। उन्होंने कहा कि 5 साल के रख रखाव के लिए नगर कौंसिल की तरफ से कंपनी को 24 लाख रुपए अलग से दिए जाएंगे। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट रोजमर्रा की 18 मिली. लीटर पानी की सफाई करेगा और बिजली न होने की सूरत में 650 किलो दूरी का आटोमैटिक जनरेटर भी लगाया जाएगा।
शहर की बस्ती टैंका वाली एरिया में भी लगेगा
ट्रीटमेंट प्लांट, 6 कनाल जगह खरीदी जाएगी
सीवरेज समस्या के पक्के हल और सड़कों के लिए 20 करोड़ 42 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं, जिसके तहत 15 करोड़ 70 लाख रुपए खर्च कर सीवरेज का काम पूरा हो चुका है उन्होंने कहा कि बस्ती टैंका वाली एरिया में भी 1 एमएलडी का ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा और इसलिए जल्दी ही 6 कनाल जगह खरीदी जाएगी। इसके उपरांत समूचे फिरोजपुर शहर के इलाकों में सीवरेज समस्या का पक्के तौर पर हल हो जाएगा, जबकि पहले शहर की गलियों, बाजारों में बरसात के बाद में पानी ठहर जाता था। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी।
वादे पूरे करेगी सरकार
इस दौरान विधायक परमिंदर सिहं पिंकी ने कहा मतदान दौरान अपने हलके लोगों के साथ किये गए सभी वादों को पूरा करेंगे और लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत पेश नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम पूरा होने के बाद जहां लोगों को सीवारेज समस्या से छुटकारा मिलेगी वहीं प्लांट से ट्रीट पानी का सिंचाई के लिए भी उपयोग हो सकेगा।