भास्कर संवाददाता । फिरोजपुर
फिरोजपुर कैंट की गवाल मंडी में गई आबकारी विभाग की टीम पर कुछ लोगों ने ईंट और पत्थरों से हमला कर एक युवक की गंभीर तौर पर हमला कर दिया उक्त युवक को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
थाना कैंट पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक युवक को नामजद कर अज्ञात महिला व मर्द के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। गांव गैंदड़ के रहने वाले जरमन सिंह ने बताया कि वह शराब ठेकेदारों के साथ हेल्पर का काम करता है। 18 मई को वह आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर जसपाल सिंह व पुलिस विभाग की टीम के साथ गवाल मंडी में अवैध शराब का धंधा करने वाले कुछ लोगों के घरों में छापेमारी करने के लिए गया था। इसी दौरान राना नामक व्यक्ति, कुछ महिलाएं व कुछ अन्य ने उन पर हमला कर ईंट व पत्थर बरसाने शुरू कर दिए ईंटें लगने से वह गंभीर तौर पर घायल हो गया। उन्होंने हवलदार बख्शीश सिंह की वर्दी का शोल्डर निकाल दिया इस तरह पुलिस व सरकारी काम में बाधा डाली। घायल अवस्था में उसे फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां पर अभी भी उसका इलाज चल रहा है।
एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि उन्होंने शिकायत के आधार पर गवाल मंडी के रहने वाले राना व उसके अज्ञात साथी महिलाएं और व्यक्तियों पर मामला करके उनको पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।