फिरोजपुर |आर्मी एरिया में बाइक पर घूम रहे युवक से आर्मी के सूबेदार ने अवैध कारतूस बरामद करके उसके खिलाफ थाना कैंट में मामला दर्ज करवाया है। हवलदार बलदेव राज ने बताया कि सूबेदार दौड़पाल ने शिकायत दर्ज करवा कर उन्हें बताया कि 18 मई की देर शाम नौ बजे आर्मी एरिया में एक युवक बाइक पर घूम रहा था उन्होंने उसे काबू कर उसकी तलाशी ली तो उससे 12 बोर के दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी की पहचान गांव खानपुर के किरनदीप सिंह के तौर पर हुई है।