फिरोजपुर|जीरा की बस्ती माछीया में पैसे के लेन-देन के विवाद के चलते चार युवकों ने एक महिला की पिटाई कर उसे घायल कर दिया। घायल अवस्था में महिला को जीरा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर उसका अभी इलाज चल रहा है। जीरा की वीना ने बताया कि उसका कुछ लोगों से पैसे के लेन-देन का विवाद चल रहा था जिसके कारण युवक उससे रंजिश रखते थे इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। एएसआई जुगराज सिंह ने बताया कि अजय, जग्गा, संदीप व मिठन पर मामला दर्ज कर लिया है।