पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लाहन और शराब बनाने के सामान सहित बेटा काबू पिता फरार

लाहन और शराब बनाने के सामान सहित बेटा काबू पिता फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | फिरोजपुर

गांव हजारा वाला में छापेमारी कर थाना ममदोट पुलिस ने एक युवक को लाहन व शराब बनाने वाले सामान सहित काबू किया है जबकि उसका पिता मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। हवलदार कुलवंत सिंह ने बताया कि उनकी अगुवाई में पुलिस टीम एरिया में गश्त कर रही थी इसी दौरान उनको सूचना मिली कि गांव हजारा सिंह वाला में पिता पुत्र दो व्यक्ति लाहन बेच रहे हैं। आरोपी लंबे समय से इसी धंधे से जुड़े हुए हैं। इस समय छापेमारी की जाए तो आरोपियों को रंगे हाथ काबू किया जा सकता है। उन्होंने सूचना के आधार पर बताए गए स्थान पर छापेमारी कर गांव लखा सिंह वाला हिठाड़ के रहने वाले शिंदरपाल सिंह को 70 किलो लाहन व शराब बनाने वाले सामान सहित काबू कर लिया जबकि उसका पिता मौके से फरार हो गया जिसको पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...