पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 32वीं सब जूनियर स्विमिंग चैंपियनशिप 26 व 27 को

32वीं सब जूनियर स्विमिंग चैंपियनशिप 26 व 27 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | फिरोजपुर

पंजाब स्विमिंग एसोसिएशन की तरफ से 32वीं पंजाब राज सब जूनियर स्विमिंग चैंपियनशिप 26 और 27 मई को डीपीएस फरीदकोट रोड फिरोजपुर के तैराकी हाॅल में करवाई जाएगी, जिसमें राज्य भर से करीब 200 तैराक भाग लेंगे। जिला स्विमिंग एसोसिएशन फिरोजपुर के प्रधान सुरिंद्र पाल सिंह और सचिव तरलोचन सिंह भुल्लर ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 26 मई दिन शनिवार को सुबह 11 बजे खेल और युवक सेवाओं मंत्री पंजाब राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी अपने कर कमलों के साथ करेंगे जब कि विजेताओं को इनामों की बांट 27 मई शाम को हलका फिरोजपुर शहरी विधायक परमिंदर सिंह पिंकी करेंगे। जिला स्विमिंग एसोसिएशन की मीटिंग दौरान प्रधान और सचिव ने बताया कि करीब 15 साल बाद फिरोजपुर में हो रही राज स्तरीय स्विमिंग प्रतियोगिता की सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं और चैंपियनशिप के लिए अलग अलग कमेटियों का गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों और उनके मां बाप के लिए स्कूल में ही रहने का प्रबंध किया गया और किसी खिलाड़ी या उनके पारिवारिक मेंबर को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े इसलिए हर संभव प्रबंध किए जा रहे हैं। इस मौके पर तैराकी प्रशिक्षक गगन माटा, सुरेश माटा, वीके शर्मा, संजीव गुलाटी, तेजिन्दर पाल सिंह, स्टेट अवार्डी गुरिन्दर सिंह, संजय गुप्ता, जरनैल सिंह, इकबाल सिंह पाल, गुरनाम सिंह, मेहरदीप सिंह, हरिन्द्र भुल्लर, तरलोक जिंदल,राज बहादर सिंह, नीरज देवड़ा, जसवीर कौर आदि एसोसिएशन के मेंबर और नुमाइंदे उपस्थित थे।

खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी करेंगे शुभारंभ

खबरें और भी हैं...