फिरोजपुर |एग्रीड फाउंडेशन ने सीनियर मेंबर कोमल अरोड़ा की बतौर प्रिंसिपल तरक्की होने पर उनका विशेष सम्मान समारोह करवाया। इस दौरान प्रधान डा. सतीन्द्र सिंह नेशनल अवार्डी और समूह सदस्यों की तरफ से उन्हें सम्मानित किया गया। डाॅ. सतीन्द्र सिंह, ललित कुमार जनरल सचिव और गुरचरन सिंह मित्र प्रधान और पूर्व जिला शिक्षा अफसर फिरोजपुर ने कोमल अरोड़ा को मुबारकबाद दी। कोमल अरोड़ा ने समूह सदस्यों का धन्यवाद किया। मौके पर महेन्द्रपाल सिंह, प्रिंसिपल दर्शन लाल शर्मा, इन्दरपाल सिंह, दविन्दर नाथ, डा. तेजा सिंह, कमल शर्मा, प्रीतम सिंह, नरेश कुमारी पूर्व डीईओ, गुरचरन सिंह रिटा. डीईओ, दर्शन सिंह गिल, मीना कुमारी, राजीव मोंगा और कंवलदीप सिंह उपस्थित थे।