फिरोजपुर|रोटरी क्लब की फिरोजपुर शाखा ने रोटरी भवन में कैंसर की रोकथाम और इससे बचाव के बारे में एक सेमिनार करवाया गया। डीएमसी लुधियाना के कैंसर के माहिर डाॅ. कुनाल जैन ने कैंसर के कारण संकेत और इससे बचाव के साधनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक जीवन शैली और ज्यादा कीटनाशकों के अलावा पानी का घटता स्तर भी इसका जिम्मेदार है। क्लब के अधिकारियों की तरफ से डाॅ. कुनाल जैन का धन्यवाद किया गया। इस मौके रोटरी क्लब के पूर्व प्रधान भारत भूषण, प्रधान विजय मोंगा, लवकेश कक्कड़, अजय बजाज, बलविन्दर सिंह, शाम सिंह, प्रदीप बिंद्रा, गुरविंद्र सिंह, राकेश मनचन्दा, बूटा सिंह, ओपी छोटा, ओपी चावला उपस्थित थे।