पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दहेज मांगने पर पति के खिलाफ मामला दर्ज

दहेज मांगने पर पति के खिलाफ मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दहेज के लिए मारपीट करने पर थाना बरीवाला पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई कर्मजीत सिंह ने बताया कि राजवीर कौर पुत्री गुरमेल सिंह वासी खोखर ने बयान दर्ज करवाया है कि उसका विवाह 2 मार्च 2017 को राजविंदर सिंह पुत्र भोला गांव चडि़क (मोगा) के साथ हुआ था। विवाह में उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दे दिया था, परंतु विवाह के कुछ समय बाद ही उसका पति पैसे व गाड़ी की मांग करने लगा। कई बार पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पंचायती राजीनामे के बाद वह फिर से घर आ गई, परंतु कुछ समय बाद ही यह सिलसिला फिर शुरू हो गया। उसने बताया कि उसके सास-ससुर विदेश में रहते हैं, जिसके चलते उसका पति जब चाहे उससे मारपीट कर उसे घर से निकाल देता था। इसके बाद राजवीर कौर ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को इस संबंधी बताया तो इसकी जांच एक जिला फैमिली वेलफेयर कमेटी, सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी व डीएसपी इनवेस्टीगेशन द्वारा की गई। जांच के बाद कानूनी राय मशविरे के लिए जिला अटॉर्नी की सिफारिशों से सहमत होते सीनियर पुलिस कप्तान ने थाना बरीवाला को महिला के पति के खिलाफ धारा 498 ए के तहत मामला दर्ज करने आदेश दिए। एसएचओ दविंदर कुमार ने बताया कि बरीवाला पुलिस ने राजवीर कौर के पति राजविंदर सिंह गांव चडिक (मोगा) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। (राजेन्द्रपाल)

महिला से छेड़छाड़ व

कपड़े फाड़े, केस
फिरोजपुर |थाना मक्खू पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने और उसके कपड़े फाड़ने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई जुगराज सिंह के अनुसार महिला ने बताया कि वह रेलवे क्वार्टर मक्खू के रहने वाले मलकीत सिंह के घर में रोटी पकाने का काम करती थी। उक्त व्यक्ति उ3स पर गलत निगाह रखता था, उसने मेरे साथ छेड़छाड़ की तो वह अपने घर वापस आ गई। व्यक्ति भी उसके पीछे पीछे उसके घर में आ गया जहां पर उसने उसके पति के सामने ही गलत नियत से उसके कपड़े फाड़ दिए। उन्होंने महिला के बयानों के आधार पर मलकीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...