- Hindi News
- National
- हुसैनीवाला में श्रद्धा और उत्साह से मनाया बैसाखी मेला, शहीदों को किया नमन
हुसैनीवाला में श्रद्धा और उत्साह से मनाया बैसाखी मेला, शहीदों को किया नमन
भास्कर संवाददाता | फिरोजपुर
हर साल की तरह इस साल भी बैसाखी का दिन 14 अप्रैल को हुसैनी वाला में पूरी श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। इस मेलो में बड़ी संख्या में लोगों की तरफ से शिरकत की गई और शहीदों को श्रद्धा के फूल भेंट किए गए। इस मेले की निगरानी मेला अधिकारी-कम-एसडीएम हरजीत सिंह संधू की तरफ से गई। एसडीएम ने बताया कि मेले वाले स्थान पर लोगों को जानकारी मुहैया करवाने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। लोगों की सुविधा के लिए पीने वाले साफ पानी का प्रबंध किया गया और लोगों के लिए मेले तक जाने के लिए स्पेशल बसें व रेल गाड़ियां चलाईं गई हैं। बैसाखी वाले दिन मेले में शहीदों की स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए लोग सुबह से ही पहुंचने शुरू हो गए। (नरेश कुमार)
स्पेशल ट्रेन से उतरकर मेले में जाते हुए लोग।
गांव बारे के से हुसैनीवाला तक सजीं दुकानें
मेले के लिए गांव बारे के से लेकर हुसैनीवाला तक जगह जगह खाने पीने की दुकानें सजाई। बसें व रेल गाड़ियों से मेले में पहुंचे लोग हुसैनीवाला पुल से पैदल चलकर शहीदी स्मारक तक पहुंचे। लोगों ने शहीदी स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित किए। गांवों के लोगों ने रास्ते में छबील और लंगर का खास प्रबंध किया।
बच्चों ने पूल में मस्ती की
सिविल डिफेंस की तरफ से गोताखोर टीमें और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी तैनात की गई हैं। संदीप, जगतार सिंह व राकेश कुमार ने बताया कि इस बार मेले में ज्यादा भीड़ नहीं दिख रही इसका कारण शायद लोगों के मन में भारत बंद का डर था। बच्चों ने पूल मंे मस्ती की।