बीएसएफ और एसटीएफ ने बरामद की 750 ग्राम हेरोइन
फिरोजपुर |बीएसएफ और एसटीएफ की टीम को उस समय पर सफलता मिली जब सरहद से एक किसान की जमीन में दबाई गई हेरोइन बरामद की। एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव गद्दू किलचा के एक किसान की जमीन में हेरोइन दबी हुई है। उन्होंने सूचना के आधार पर जब बीएसएफ अधिकारियों के साथ संपर्क करके सरहद पर सर्च अभियान चलाया तो वहां से 750 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।