पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैक्टर व मोबाइल छीनकर अज्ञात फरार, मामला दर्ज

ट्रैक्टर व मोबाइल छीनकर अज्ञात फरार, मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना बरीवाला पुलिस ने ट्रैक्टर व मोबाइल छीनने वाले 7 अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया। एएसआई कर्मजीत सिंह ने बताया कि गांव बधनी जैमल सिंह वाला (फिरोजपुर) निवासी धरमिंदर सिंह उर्फ सोनू ने बताया कि वह ट्रैक्टर पर ड्राइवर लगा हुआ है। शुक्रवार की शाम को उसने गांव चुगाली (फिरोजपुर) से रेत की ट्राॅली भरी थी और सोनालीका ट्रैक्टर पर उसे लेकर वह मुक्तसर उतारने आ रहा था। रात को आराम करने के बाद वह गांव डोड से आगे चला था। जब वह गांव सीरवाली व लुबानियांवाली के पास सुबह करीब तीन बजे पहुंचा तो अचानक ही एक बड़ी गाड़ी उसके ट्रैक्टर के आगे आकर रुकी। इसमें से सात अज्ञात लोग उतरे जिनके दाढ़ी रखी हुई थी और नीली पगड़ी बंधी हुई थी। उनके हाथों में हथियार थे। उन्होंने उतरते ही उसे ट्रैक्टर से खींचकर उतार लिया और गेहूं के खेत में ले गए जहां पर उन्होंने उसे बांधकर फेंक दिया। जिसके बाद वह उसका ट्रैक्टर व मोबाइल लेकर चलते बने जबकि रेत की भरी ट्राली वहीं छोड़ गए। उसने मुश्किल से खुद को छुड़ाया और नजदीकी ढाबे से जाकर अपने मालिकों को सूचना दी। मालिकों के आने के बाद उन्होंने थाना बरीवाला पुलिस को बताया। थाना बरीवाला पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 382, 341 के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...