सीएमओ कार्यालय के सामने धरना देने का किया एेलान
फिरोजपुर|पैरामेडिकल और सेहत कर्मचारी यूनियन ने पंजाब अध्यक्ष एलविन भट्टी और राम प्रशाद के नेतृत्व में विशेष बैठक सिविल अस्पताल में की। इस दौरान 16 अप्रैल को सीनियर मेडिकल अधिकारी के कमरे के सामने धरना देने का फैसला किया गया। उनकी मुख्य मांगें है कि मकानों की रिपेयर करवाई जाए, ट्रोमा वार्ड में पानी के लिए टंकी लगाई जाए, इंटरकाम टेलीफोन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। (रवि कुमार)