जेल में कांस्टेबल से मोबाइल और प्रतिबंधित गोलियां मिलीं
फिरोजपुर|जेल कर्मचारियों ने तलाशी के दौरान जेल में तैनात कर्मचारी से मोबाइल फोन और प्रतिबंधित दवा की गोलियां बरामद हुई। एएसआई अजमेर सिंह ने बताया कि जेल अधिकारी ने पत्र नंबर 1529 लिखकर उनको सूचित किया है कि जेल में तैनात कांस्टेबल सुखपाल सिंह की 13 अप्रैल को तलाशी के दौरान उससे 2 मोबाइल, 1 पूड़ी जर्दा, 1 बीड़ी का बंडल, 132 प्रतिबंधित दवा की गोलियां, एक चार्जर व 2 हेडफोन बरामद हुए। उन्होंने शिकायत के आधार पर कांस्टेबल सुखपाल सिंह पर मामला दर्ज कर लिया है।