पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत

हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर |गांव मल्लवाल कदीम के पास हुए सड़क हादसे में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना कुल्लगढ़ी पुलिस ने युवक के पिता के बयानों के आधार पर कैंट के रहने वाले इनोवा गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव काकू वाला के रहने वाले बूटा सिंह ने बताया कि उसका बेटा शमशेर सिंह जोकि अपने बाइक पर सवार होकर अपने काम पर शैलर माना वाला जा रहा था जब वह गांव मल्लवाल कदीम के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार आ रहे इनोवा गाड़ी चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिसके कारण उसका बेटा गंभीर तौर पर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे लुधियाना रैफर कर दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने शिकायत थाना कुल्लगढ़ी में दर्ज करवा दी है। एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि कैंट के रहने वाले इनोवा चालक रघुनाथ पर मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...