पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंजाब गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन ने की बैठक

पंजाब गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन ने की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर |पंजाब गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन फिरोजपुर की मासिक बैठक पेंशनर्स कार्यालय के बीच डीसी कांप्लेक्स में नछतर सिंह सीनियर उप प्रधान की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में महासचिव अजीत सिंह सोढ़ी और उप प्रधान सुरिंदर कुमार शर्मा ने बताया कि पंजाब सरकार पेंशनर्स की मांगों को नहीं मान रही और ना ही पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट को मीटिंग के लिए बुला रहे हैं। इस मौके पर महेन्द्र सिंह कनवीनर, अजमेर सिंह चेयरमैन, राम कुमार मित्तल चेयरमैन दर्शन सिंह प्रधान जीरा ने सरकार की टाल मटोल और धोखेवाली नीति की आलोचना की और कहा कि शाहकोट के उप चुनाव में सरकार का बढ़चढ़ कर विरोध किया जाएगा। (नरेश कुमार)

खबरें और भी हैं...