पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक ने गेहूं के खरीद प्रबंधों का जायजा लिया

विधायक ने गेहूं के खरीद प्रबंधों का जायजा लिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर |पंजाब सरकार की तरफ से गेहूं की खरीद में किसानों, आढ़तियों, लेबर और ट्रांसपोर्टरों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। यह बात विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने खरीद केंद्र फिरोजपुर शहर व छावनी में गेहूं के खरीद प्रबंधों का जायजा लेने और किसानों और आढ़तियों की मुश्किलों सुनने के बाद कही। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर रामवीर सहित अलग-अलग खरीद एजेंसियों और मंडी बोर्ड के अधिकारी भी उपस्थित थे। विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों को मंडियों में बेहतर सहूलियतें प्रदान करने और किसानों का एक-एक दाना खरीदने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि किसानों, आढ़तियों को गेहूं की खरीद लिफ्टिंग और अदायगी संबंधित कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर एसडीएम हरजीत सिंह संधू, चमकौर सिंह ढींढसा प्रधान, हरिन्दर सिंह खोजा, बिट्टू सांघा, मनजीत सिंह तहसीलदार, धरमजीत सिंह, बलवीर सिंह बाठ, सुखविन्दर सिंह अटारी, दलजीत सिंह दुलचीके, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान तिलक राज सहित बड़ी संख्या में आढ़ती, किसान और कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...