पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छावनी के वार्ड एक में गोद भराई कार्यक्रम

छावनी के वार्ड एक में गोद भराई कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर |जिला प्रोग्राम अधिकारी रतनदीप संधू के दिशा निर्देशानुसार शनिवार को छावनी के वार्ड नंबर एक स्थित चेतना हाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रोग्राम इंचार्ज विना गिल ने बताया कि इस कार्यक्रम के चलते वार्ड के पार्षद सुरिंद्र सिंह बब्बू द्वारा 30 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की गई। उन्होंने बताया कि सर्कल सुपरवाइजर कश्मीर कौर और एएनएम मोनिका ने महिलाओं को सेहत संभाल और पोषण के प्रति जानकारी देते हुए 0 से 5 साल तक के बच्चों का भार भी किया। इस अवसर पर राज रानी, वंदना, प्रीती,कंचन, बबीता, संगीता, सिमरण, नेहा, अनुराधा मौजूद थे। (रवि कुमार)

खबरें और भी हैं...