सोसायटी ने मनाया बाबा साहेब का जन्मदिवस
फिरोजपुर | डॉ. बीआर अंबेडकर मजदूर वेलफेयर सोसायटी फिरोजपुर छावनी की ओर से प्रधान गुरमुख सिंह भट्टी की अध्यक्षता में संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर जी का 127वें जन्म दिवस नई अनाज मंडी फिरोजपुर छावनी में मनाया गया। जिसमें ओम प्रकाश भट्टी की ओर से उनके के जीवन के बारे में बताया गया। इस अवसर पर नानक, अमरजीत सिंह, गब्बर तथा आेर भी सदस्य व मजदूर शामिल थे। (नरेश कुमार)