पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा साहेब के जन्म दिवस पर निकाली बाइक रैली

बाबा साहेब के जन्म दिवस पर निकाली बाइक रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के 127वें जयंती समारोह के चलते शहर व छावनी के समूह संगठनों ने बाइक रैली निकाली। भावाधस के जिला अध्यक्ष पिपल सहोता, आधस के अध्यक्ष शामलाल, दर्शन मंड, इंडिया, किकर सहोता, मुकेश कुमार ने बताया कि रैली को एसएसपी प्रीतम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शहीद ऊधम सिंह चौक से रवाना किया जो शहर के विभिन्न बाजारों और चौकों से होती हुई छावनी के बड़े वाल्मीकि मंदिर में आकर समाप्त हुई। गुरु दर्शन रतन रावन ने खासकर युवा वर्ग को भीमराव अंबेडकर जी के दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक नेता अपने फायदे के लिए हमारा इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन हम सबको एकजुट होकर अपनी शक्ति का प्रमाण देना होगा ताकि हमें कोई भी नेता या उनकी पार्टी अपने फायदे के लिए इस्तेमाल न कर सके। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक परमिंद्र सिंह पिंकी, पूर्व विधायक जोगिंद्र सिंह जिंदू और पार्षद जोरा सिंह संधू ने प्रोग्राम में आकर माथा टेक बाबा साहिब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भावाधस युवा फ्रंट से जोन के अलावा सभी संगठनों के सदस्य मौजूद थे। (रवि कुमार)

मलोट में दलित भाईचारे ने चेतना रैली निकाली

मलोट| शनिवार को समूह दलित भाईचारे की तरफ से डॉ.भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस के संबंध में श्री रविदास भवन से मोटरसाइकिल चेतना रैली निकाली गई। डॉ.भीमराव अंबेडकर सामाजिक चेतना मंच के प्रधान एडवोकेट चुनी लाल भारती के नेतृत्व में निकाली गई। यह रैली श्री गुरु रविदास भवन से शुरू होकर इंद्रा रोड, मेन बाजार, महावीर बस्ती, डीएवी कॉलेज, सुपर बाजार, वाल्मीकि मोहल्ला, जीटी रोड, दविन्दरा रोड, पटेल नगर, दानेवाला चौंक, एकता नगर, बुर्जों रोड से होती हुई वापिस श्री रविदास भवन में पहुंची। इस अवसर पर मंच के प्रधान एडवोकेट चुनी लाल भारती ने बताया कि पीरखाना चौक में डॉ.भीमराव अंबेडकर का 127वां जन्मदिवस बड़ी श्रद्धा के साथ केक काट कर मनाया गया। इस मौके पर जैला राम सामरियां, नरेश कुमार, डॉ.सुरिन्दर सिंह, राज कुमार राजू, भारत कुमार, राम कुमार रामू, एडवोकेट पीरदान कबीर, कुलदीप कुमार, बिसंबर दास पार्षद, रिसीकेश परवल भोली,ज्ञानी ओम प्रकाश, विजय कुमार, नरिन्दर कुमार, अमन कुमार, स्वर्ण सिंह, बलजिंदर कुमार आदि उपस्थित थे। दिया।(जसपाल मान)

डॉ. भीमराव अंबेडकर के जयंती समारोह पर बाइक रैली निकालते हुए लोग।

विकास मिशन ने भाईचारा दिवस मनाया
मुक्तसर|मुक्तसर विकास मिशन की ओर से श्री नामदेव भवन व धर्मशाला में सामाजिक भाईचारा दिवस पर समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पीसीए सहायक कमिश्नर गोपाल सिंह मुख्यातिथि और जिला भलाई अधिकारी जगमोहन सिंह मान विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे। इस समय मुख्यातिथि ने कहा कि सामाजिक भाईचारा व आपसी सहयोग कायम रखने से ही डॉ. अंबेडकर के सपनों का भारत बनाया जा सकता है। डॉ. अंबेडकर ने जो आपसी सहयोग व भाईचारे का संदेश दिया वह समूचे देश के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर किसी एक राष्ट्र या वर्ग के नहीं बल्कि समूचे देश का कीमती सरमाया है। इस अवसर पर गुरराज सिंह फत्तनवाला, पूर्व एमएलए भाई हरनिरपाल सिंह कुक्कू, नगर कौंसिल प्रधान हरपाल सिंह बेदी, कौंसलर जिंमी बराड़, यूथ कांग्रेस नेता भीना बराड़, सीबीआई के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर वरिंदर सिंह, मलकीत सिंह पूर्व डीएम, कर्मचारी दल के जिलाध्यक्ष चिंत राम नाहर, जगदीश खिच्ची, डॉ. लाल चंद रूपाना, नछत्तर सिंह संधू डीईओ (र), डॉ. सीमा गोयल, जीत सिंह गुरूसर, मंदर सिंह धालीवाल, दर्शन अरोडा, नामदेव सभा के प्रधान करतार सिंह पुरबा, मलकीत सिंह, रोशन लाल, सुदर्शन बेदी व तेजिंदर बेदी समेत बड़ी संख्या में विभिन्न वर्गों व समाज के प्रमुख व्यक्ति शामिल हुए। समारोह के शुरू में मुख्यातिथि सहित इस अवसर पर जगदीश राय ढोसीवाल, हनी फत्तनवाला, नीलम शर्मा उपस्थित थे।(अमित अरोड़ा)

डॉ. अंबेडकर को पुष्प मालाएं भेंट करने पहुंचे भाजपा नेता और वर्कर।

जीटीबी कॉलेज में एनएसएस कैंप लगाया
मुक्तसर| गुरु तेग बहादुर खालसा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन छापियांवाली द्वारा चलाए जा रहे शैक्षणिक संस्था जीटीबी खालसा इंजीनियरिंग कॉलेज, पोलीटेक्निक कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज व आईटी कॉलेज में एनएसएस वालंटियरों व बीएससी के विद्यार्थियों द्वारा बैसाखी के पवित्र त्योहार को समर्पित एक दिवसीय एनएसएस कैंप का आयोजन किया गया। डायरेक्टर-प्रिंसिपल डॉ. राहुल मल्होत्रा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए गए सफाई अभियान को हम जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि हमें अपने घर, कार्यालय, आस-पास व हर जगह सफाई का विशेष ध्यान रखें। प्रिंसिपल आईटी कॉलेज डॉ. उमेश कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को वातावरण बचाओ-वृक्ष लगाओ व पानी की अहमियत के बारे अवगत करवाया। इस अवसर पर जीटीबी एजूकेशन ट्रस्ट के चेयरमैन नत्था सिंह मक्कड़, इंद्रजीत सिंह, जगीर सिंह, तारा सिंह, डॉ. एसपीएस मोगा, करतार सिंह, मान सिंह मक्कड़, संपूर्ण सिंह मक्कड़, चरणजीत कौर, महेन्द्र सिंह, ओंकार सिंह सेखों, गुरबचन सिंह मक्कड़, प्रीत महेन्द्र सिंह, अमृतपाल सिंह, प्रिंसिपल फार्मेसी बलजीत सिंह खुराना आदि ने विद्यार्थियों को त्योहार पर बधाई दी।(अमित अरोड़ा)

बीजेपी ने मनाई जयंती
मुक्तसर| डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष राजेश गोरा पठेला व मंडल अध्यक्ष संदीप गिरधर की अध्यक्षता में डॉ. अंबेडकर की जयंती मनाई गई। वर्करों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को फूलमालाएं अर्पित कीं । मौके पर मीत अध्यक्ष तरसेम गोयल, महासचिव अंग्रेज सिंह, प्रदीप जैन, नगर कौंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष रविंदर कटारिया, कैशियर मुकेश सत्संगी, विक्रांत गिरधर, एससी मोर्चा के अध्यक्ष संजय, मोती लाल थे।(अमित)

खबरें और भी हैं...