पशुओं को बीमारियों से बचाने घर-घर जाकर लगाए टीके
फिरोजपुर |पशु पालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर विक्रम सिंह ढिल्लों के दिशा निर्देशों के अनुसार जिला फिरोजपुर में घर-घर जाकर पशुओं को मुंह खुर की बीमारी से बचाने के लिए निशुल्क टीके लगाए गए। टीके लगाने का कार्य जो 17 मार्च से शुरू किया गया था, उसका पहले राउंड का कार्य जिला वेटरनरी डॉ. राकेश के नेतृत्व में पशु पालन विभाग की टीम द्वारा संपन्न किया गया। जिला वेटरनरी डॉ. राकेश ने बताया कि पहले राउंड में फिरोजपुर शहर व छावनी, जीरा, तलवंडी, मुदकी व मल्लांवाला में जाकर पशुओं को निशुल्क टीके लगाए गए। दूसरे राउंड में ममदोट क्षेत्र के पशुओं को टीके लगाएंगे। इस कार्य में उनकी टीम के सदस्य मोहन जीत तथा अनिल कुमार ने भी बहुत सहयोग दिया।(नरेश कुमार)