पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तलवंडी भाई में चाचा के घर पंखे से लटकती मिली लड़की की लाश

तलवंडी भाई में चाचा के घर पंखे से लटकती मिली लड़की की लाश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| तलवंडी भाई

वार्ड नंबर 5 में मंगलवार को एक साढ़े 17 वर्षीय युवती की लाश उसके चाचा के घर के पंखे से लटकती हुई मिली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किय। उप पुलिस कप्तान फिरोजपुर देहाती जसवंत सिंह धामी व अमनदीप सिंह थाना मुखी तलवंडी भाई ने जांच शुरू कर दी है।

इस मौके पर लड़की के पिता जगजीत सिंह उर्फ भोला बाबा ने पुलिस को बयान दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी लड़की रजनी बाला का गांव साधूवाला निवासी दविंदर सिंह पुत्र रणजीत सिंह से प्रेम संबंध था और दविंदर सिंह ने उसकी शादी करवाने का झांसा दिया हुआ था परंतु अब विवाह करवाने से इनकार कर दिया गया, जिसके चलते उसकी लड़की मानसिक रूप से परेशान थी। इसी परेशानी के चलते सुबह करीब साढ़े 7 बजे उसने हमारे घर के आंगन में ही स्थित उसके भाई के घर के अंदर जाकर कमरे के दरवाजे को अंदर से बंद कर पंखे से चुनरी बांध कर फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लड़की के पिता की ओर से लिखाए बयानों के आधार पर जांच की जा रही हैै। डीएसपी जसवंत सिंह धामी ने बताया कि इस घटना की गहराई से जांच की जाएगी।(संदीप खुल्लर)

घटना की छानबीन करती पुलिस।

खबरें और भी हैं...