पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवाओं को कम्यूनिकेशन स्किल सिखा करेंगे नौकरी के लिए तैयार

युवाओं को कम्यूनिकेशन स्किल सिखा करेंगे नौकरी के लिए तैयार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सरकार की ओर से नौजवान युवक-युवतियों को रोजगार के काबिल बनाने के लिए उन्हें इंडस्ट्रीज के स्टैंडर्ड के मुताबिक कम्यूनिकेशन स्किल्ज सिखाने के लिए दो तरह के कोर्स राज्य के सभी जिलों में शुरू किए जा रहे हैं। इनमें प्रत्येक जिले में 25 उम्मीदवारों के ग्रुप तैयार कर उन्हें जिले के स्कूल में सायं के समय आरआईए से प्रशिक्षित टीचिंग स्टाफ ट्रेनिंग देंगे जिसके लिए फिरोजपुर शहर के सरकारी स्कूल लड़कों में ट्रेनिंग शुरू की जा रही है।

राज्य के सभी जिलों में पंजाब स्किल डेवलेपमेंट मिशन व रोजगार विभाग की ओर से संयुक्त रूप से लगाए गए रोजगार मेलों में भाग लेने पहुंचे उम्मीदवारों व कंपनियों के पदाधिकारियों से लिए गए फीडबैक से सामने आया कि राज्य के युवा टेक्निकली स्ट्रांग हैं मगर कम्यूनिकेशन स्किल्ज की कमी है। इसके चलते सरकार ने राज्य में जिला स्तर पर पंजाब स्किल डेवलेपमेंट मिशन व जिला रोजगार कार्यालय की ओर से सॉफ्ट स्किल्ज कम्यूनिकेशन स्किल्ज विद फोकस ऑन इंग्लिश कोर्स शुरू करने का प्रोग्राम बनाया। इन कोर्सों के लिए सभी जिलों में 25-25 उम्मीदवारों के ग्रुप बनाकर प्रशिक्षित ट्रेनर कोचिंग देंगे। फिरोजपुर में यह कोचिंग शैड्यूल शहर स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के में सायं के समय में ट्रेनिंग कैंप लगाए जाएंगें। मिशन व रोजगार कार्यालय के कर्मी स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को इन कोर्सों से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अब तक 22 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।

पीएसडीएम व डीबीईई की ओर से शुरू किए गए कोर्साें में दो लेवल पर कोर्सों का चयन किया गया जिसमें लेवल 1 में कम्यूनिकेशन स्किल्ज जिसमें रीडिंग, राइटिंग, स्पीकिंग स्किल इन इंग्लिश, ग्रामर, बिजनेस कम्यूनिकेशन, ग्रुप डिस्कशन और प्रेजेंटेशन स्किल्ज शामिल हैं जोकि 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए होंगे वहीं लेवल 2 में पर्सनेलिटी डेवलेपमेंट कोर्स जिसमें व्यापार शिष्टाचार, व्यक्तिगत विकास, इंटरव्यू रेडिनेस और बॉडी लेंग्वेज कोर्स शामिल हैं जोकि 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए होंगे।

पंजाब स्किल डेवलेपमेंट मिशन करवाए कार्स, 18 से 35 साल का कोई भी युवा करवा सकता है पंजीकरण

120 घंटे में कंप्लीट होगा कोर्स

कम्यूनिकेशन स्किल्ज व पर्सनेलिटी डेवलेपमेंट कोर्स के लिए 18 से 35 वर्ष आयु का कोई भी व्यक्ति पंजीकरण करवा सकता है। ढाई लाख रुपए से कम इनकम वाले बीपीएल परिवारों के लिए पूरे कोर्स की फीस 500 रुपए व साधारण उम्मीदवारों के लिए फीस 1 हजार रुपए होगी। यह कोर्स प्रतिदिन स्कूल समय के बाद सांय को 2 घंटे का रहेगा व कुल 120 घंटे यानि 2 माह के समय में कंप्लीट होगा। उम्मीदवारों को इसी फीस में से ही एक स्वागती किट जिसमें किताबें, कॉपियां, सीडी, स्टेशनरी व बैग भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

ऑनलाइन पंजीकरण करें

जिला स्किल डेवलेपमेंट मिशन मैनेजर सर्बजीत सिंह व जिला रोजगार कार्यालय से कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पंजीकरण करवाने के लिए उम्मीदवार रोजगार कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या ऑनलाइन www.psdm.gov.in वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अन्य जानकारी के लिए 73075-50000 व 01632-242695 नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं ।

खबरें और भी हैं...