आसिफा को इंसाफ दिलवाने के लिए युवाओं ने शहर में निकाला मार्च
फिरोजपुर| कालेजों और स्कूल के छात्राओं ने कठुआ की आसिफा के साथ हुए दुष्कर्म के खिलाफ देश के कानून की निंदा करते हुए कैंडल मार्च निकाला। इस अवसर पर मौजूद लड़कियों ने कहा कि वे असुरक्षित महसूस कर रही हैं। युवाओं ने कहा कि किसी मासूम के साथ ऐसा करने वालों को तो सिर्फ फांसी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कैंडल मार्च छावनी से शुरू होकर स्वामी दयानंद चौक, रेलवे स्टेशन, माल रोड से होते हुए शहीद ऊधम सिंह चौक पर जाकर समाप्त हुआ। (रवि कुमार)