पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भगोड़े ने पुलिस कर्मियों के बाइक पर चढ़ा दिया ट्राला

भगोड़े ने पुलिस कर्मियों के बाइक पर चढ़ा दिया ट्राला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाइक की टंकी फटने से जलता ट्रक।

बाइक का पेट्रोल टैंक फटने से ट्रक जलकर राख

भास्कर संवाददाता| फिरोजपुर

वर्ष 2017 के वांछित भगोड़े युवक को पकड़ने के लिए एएसआई और हवलदार ने बाइक को भगोड़े के ट्राले के पीछे भगाया, जब वे ट्रोले के बराबर पहुंचे तो युवक ने बाइक को साइड मार दी। इससे हवलदार बलवीर सिंह बाइक से दूर जा गिरा जबकि एएसआई सतपाल सिंह बाइक सहित ट्राले के नीचे फंस गया।

करीब 300 मीटर तक ट्राले के नीचे फंसे हुए बाइक के साथ एएसआई घसीटता गया। गनीमत रही कि उसे चोटें ही आई पर उसकी जान बच गई। हादसे के दौरान बाइक के तेल की टंकी फटने से आग लग गई। आग की चपेट में ट्राला आ गया तो भगोड़ा नवी फरार गया। इस दौरान लोगों ने एएसआई को बाहर निकाल लिया और दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। थाना कुलगढ़ी के प्रभारी जसवरिंद्र सिंह ने बताया कि नवी पुत्र गुरनाम सिंह निवासी बदनी जोकि ट्रक चलाने का कार्य करता है। वह साल 2017 में एफआईआर नंबर 156 की 452 के साथ-साथ अन्य धाराओं के तहत भगोड़ा था। जिसके चलते बुधवार को वह गांव मानेवाला के शैलर से ट्राले पर 35 टन चावल लोड कर मुंद्रा कांडला के लिए रवाना हुआ था। जैसे ही वह थाना कुलगढ़ी के आगे से गुजरा तो थाना कुलगढ़ी के एएसआई सतपाल सिंह और हवलदार बलबीर सिंह ने उसे पहचान लिया और बाइक ट्राले के पीछे लगा दी। हादसे वाले स्थान के निकट ही शांति विद्या मंदिर स्कूल है और इस समय छुट्टी का भी समय था। यदि आगजनी को समय पर काबू न किया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि भगोड़े नवी के केस में वह आईओ था इस लिए उसको पहचानता था। नवी ने गांव बदनी में किसी के घर में जाकर मारपीट व तोडफ़ोड़ की थी। एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि थाना कुलगढ़ी में नवी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। (रवि कुमार)

खबरें और भी हैं...