अवैध शराब सहित एक व्यक्ति काबू
फिरोजपुर|गांव कूटी मौड़ के पास थाना गुरु हर सहाए पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब सहित काबू करके उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। हवलदार गुरचरन सिंह ने बताया कि पुलिस टीम एरिया में गश्त कर रही थी इसी दौरान उन्होंने शक के आधार पर पैदल आ रहे एक युवक से 9 बोतल शराब बरामद की। आरोपी की पहचान गांव मोठा वाला के रहने वाले गुरजीत सिंह के तौर पर हुई है।