पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सनातन धर्म मंदिर में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित

सनातन धर्म मंदिर में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में बस्ती टैंकावाली स्थित सनातन धर्म मंदिर में ब्राह्मण सभा द्वारा भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमल कालिया, आबाद राम, शुशील कुमार, हिन्द कुमार, बीएस शर्मा ने बताया कि परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में एक सप्ताह से पूजा अर्चना चल रही हैं जिसके चलते मंगलवार को रामचरित्र मानस का अखंड पाठ का आयोजन किया गया और बुधवार परशुराम जयंती पर भगवान परशुराम जी की चार फुट ऊंची प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापित की गई। मंदिर के पुजारी सतीष कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के चलते सुबह हवन किया गया जिसमें ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुरिंद्र शर्मा व सदस्यों के अलावा शहरवासियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर अरविंद्र शर्मा, नरिंद्र प्रभाकर, सुभाष शर्मा, वरिंद्र शर्मा, राकेश, मंजूबाला, गिरजा, कुशम शर्मा, अरुण शर्मा, अनिल शर्मा, मास्टर रमेश चंद्र शर्मा मौजूद थे। (रवि कुमार)

भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...