पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गौरक्षा के लिए सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है : सौम्या भारती

गौरक्षा के लिए सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है : सौम्या भारती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | फिरोजपुर

भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में ब्राह्मण सभा द्वारा नमक मंडी स्थित भगवान परशुराम मंदिर में आयोजित कथा के अंतिम दिन साध्वी सौम्या भारती जी गौरक्षा के लिए युवाओं को एकजुट होने का आह्वान किया वहीं भगवान परशुराम जयंती पर तूड़ी बाजार स्थित महावीर मंदिर में भी ब्राह्मण सभा के प्रधान हरी राम खिंदड़ी की देखरेख में धार्मिक प्रोग्राम आयोजित किया गया।

कथा प्रवचन करते हुए साध्वी सौम्य भारती ने कहा कि भगवान परशुराम एक ऐसे महान व्यक्तित्व के स्वामी थे जिन्होंने अपनी शरण में आने वाले भक्तो को भक्ति का संदेश तो दिए ही साथ ही अधर्म से लड़ने की प्रेरणा भी दी कि किस प्रकार से अपने देश की रक्षा करनी है । उन्होंनें कहा कि भगवान परशुराम ने संदेश दिया कि गौ, ब्राह्मण, नारी, और धर्म की रक्षा तुम्हारा परमधर्म है। स्वयं गौ रक्षा का कार्य करके सभी भक्तो को गौ सेवा व रक्षा का संदेश दिया । गौ जिसे हमारे शास्त्रों में मां का दर्जा दिया गया है, जैसे पृथ्वी माता हमें धारण करती है, जन्मदात्री माता हमें जीवन देती है वैसे ही गोमाता भी अपने दूध के द्वारा हमारा जीवन पोषण करती है। गाय के दूध में नाइट्रोजन तत्व, विटामिन और धातु तत्व होते हैं जो हमारे शरीर के लिए लाभकारी है। गौ के मूत्र में 200 प्रकार की बीमारियां खत्म करने की शक्ति है और गोबर का लेप रेडियो किरणों के प्रभाव को रोकता है मगर अफसोस इस बात का है की इतने लाभ देने वाली गौ मां के साथ मानव अमानवीय व्यवहार करने में लगा है। गौ मां पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए हम सभी को एकजुट होने की जरूरत है। भगवान परशुराम जी के आदर्शों पर चलने के लिए उन्हें जानना आवश्यक है जो एक सतगुरु की कृपा से ही संभव है। इस अवसर पर केवल कृष्ण मच्छराल, कमल कालिया, देशराज शर्मा, नरेश शर्मा, रामसरूप शर्मा, उमेश शर्मा, दविंद्र बजाज, कैलाश शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे। तूड़ी बाजार स्थित मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. रामेश्वर ने भगवान परशुराम के जीवन बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। दोनों मंदिरों में कार्यक्रम के समापन पर लंगर प्रशाद वितरित किया गया। इस अवसर पर हरिंदर खोसा, मनीष शर्मा, प्रेमनाथ शर्मा व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

मंदिर में कथा प्रवचन करती साध्वी सौम्या भारती।

खबरें और भी हैं...