पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंदिर का निर्माण कार्य शुरू

मंदिर का निर्माण कार्य शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर में पहला माता बंगलामुखी मंदिर बनने जा रहा है जिसके चलते बुधवार को मंदिर के मुख्य सेवक प्रवीन शर्मा, दीपक शर्मा ने विधि विधान से माता की अराधना कर भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया। पंडित प्रवीन शर्मा ने बताया कि फिरोजपुर के बस स्टैंड के पास माता बंगलामुखी जी के मंदिर का निर्माण आरंभ किया गया। उन्होंने ने बताया कि 23 अप्रैल को माता बंगलामुखी जी की जयंती का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया जाएगा, जिसके चलते सभी शहरवासियों के सहयोग के साथ जागरण करवाया जाएगा। भूमि पूजन अकाली दल के पार्षद सुरिंद्र सिंह बब्बू, प्रशोतम शोती ने किया। इस अवसर पर ऑटो यूनियन के सदस्यों के अलावा मंदिर कमेटी के सदस्य मौजूद थे। (रवि कुमार)

खबरें और भी हैं...