पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फिरोजपुर काॅलेज के छात्र टेक्नो फेस्ट में छाए

फिरोजपुर काॅलेज के छात्र टेक्नो फेस्ट में छाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | फिरोजपुर

एलएलआरआईईटी धल्ल कलां में आयोजित टेक्नो फेस्ट एस्ट्रोन-2018 में फिरोजपुर ग्रुप आफ कालेज फिरोजशाह के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीमों के कालेज पहुंचने पर कालेज के चेयरमैन हीरा लाल शर्मा, महासचिव शिवम वशिष्ठ, प्रिंसिपल डा. अतुल गोयल, आईटीआई के डायरेक्टर हरमीत सिंह, पालीटेक्निक कालेज के प्रिंसिपल गुरदीप सिंह बाठ, पीएस तूर, हरमन संधू, रितू मेहता, रजनी शर्मा, साहिल शर्मा व राहुल सूद द्वारा स्वागत किया गया।

चेयरमैन हीरा लाल शर्मा ने कहा कि कालेज के छात्रों द्वारा टेक्नो फेस्ट में शानदार प्रदर्शन करके कालेज का नाम रोशन किया है। हरमन संधू ने बताया कि एलएलआरआईईटी धल्ल कलां में टेक्नो फेस्ट एस्ट्रान का आयोजन किया गया था। जिसमें आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में फिरोजपुर कालेज की टीमों द्वारा भाग लिया गया मैड-एड में एफसीईटी के पारिस शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार नेल आर्ट्स में एफसीईटी की प्रियंका कुमारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि प्रोजेक्ट एक्जीबिशन में एफसीईटी के दीपांशु व चंदन लांबा ने पहला स्थान प्राप्त किया। वेब डिजाइनिंग में एफसीईटी के परविन्द्र सिंह और शिवम ने पहला स्थान प्राप्त किया। टेक्निकल क्विज में एफसीईटी के पारिस शर्मा, अमनदीप सिंह, नाहदिल सलाम व रवनीत कौर ने पहला स्थान प्राप्त किया। जनरल क्विज में एफआईएम के दलजीत सिंह, राहुल चोपड़ा व प्रेम कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार पोस्टर मेकिंग में एफसीईटी की प्रियंका कुमारी व सन्नी ने पहला स्थान प्राप्त किया। ऐसे राइटिंग में एफसीईटी के मुदासिन अहमद वारिस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली मुकाबले में एफसीईटी के जगजीवनजोत सिंह व गुरतेज सिंह ने पहला तथा एफआईएम के सिमरनप्रीत कौर व रजनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

एलएलआरआईईटी धल्ल कलां में आयोजित हुए मुकाबले

फिरोजपुर ग्रुप आफ कॉलेज फिरोजशाह में विजेता छात्रों को बधाई।

खबरें और भी हैं...