पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक साल बाद पुलिस की पकड़ में आए लड़का लड़की

एक साल बाद पुलिस की पकड़ में आए लड़का-लड़की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरु हर सहाए |पुलिस थाना गुरु हर सहाए में करीब 1 वर्ष पहले दर्ज हुए पर्चे में बुधवार को थाना गुरु हर सहाए पुलिस ने लड़का और लड़की को पकड़ा है। थाना प्रभारी भूपिंदर सिंह ने बताया कि गत वर्ष 9 अप्रैल को भूपिंदर सिंह निवासी गांव जंड वाला के बयानों पर थाना गुरु हर सहाए में पर्चा दर्ज हुआ था। जिस के संबंध में बुधवार को गुप्त सूचना मिली कि यह दोनों फिरोजपुर में हैं। एएसआई अमरीक सिंह हेड कांस्टेबल राम प्रकाश और उनके साथ पुलिस पार्टी को रेड करने गई जिन्होंने उन दोनों को फिरोजपुर से काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि उसने पुलिस को बयान दिया था कि उसकी लड़की की उम्र करीब 15 साल है जिसको उसके ही गांव का गगनदीप सिंह बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। दोनों को आज कोर्ट में पेश किया गया। (राजू चलाना)

खबरें और भी हैं...